खेल की खबरें | भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए खेल मंत्री की मंजूरी के बाद श्रीलंका टीम घोषित, शनाका कप्तान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के खिलाफ 18 जुलाई से शुरू हो रही छह मैचों की सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका ने दासुन शनाका की अगुवाई में शुक्रवार को 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

कोलंबो, 16 जुलाई भारत के खिलाफ 18 जुलाई से शुरू हो रही छह मैचों की सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका ने दासुन शनाका की अगुवाई में शुक्रवार को 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

शनाका पिछले चार साल में श्रीलंका क्रिकेट टीम की अगुवाई करने वाले 10वें कप्तान है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बेटे एवं खेल मंत्री नमल राजपक्षे से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने टीम की घोषणा की।

इंग्लैंड दौरे पर हाल ही में कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण निलंबित किये गये कप्तान कुसल परेरा घुटने में चोट कारण टीम का हिस्सा नहीं है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो को भी टखने में चोट लगी है।

टीम के लिए हालांकि अच्छी बात यह है कि बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन के बाद दल का कोई और सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव नहीं आया है।

अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ‘निजी कारणों’ से टूर्नामेंट से हट गये है। टीम में हालांकि उपकप्तान धनंजय डी सिल्वा, अकिला धनंजय, इसुरु उदाना, कसुन रजिथा, दुष्मंथा चमीरा जैसे अनुभवी खिलाड़ी है।

रविवार को पहले मुकाबले से एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होगी।

श्रीलंका टीम:  दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डि सिल्वा (उपकप्तान), अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, पथुम निसंका, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, अशेन बांडारा, मिनोद भानुका, लाहिरू उदारा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लक्ष्ण संदाकन, अकिला धनंजय, शिरन फर्नांडो, धनंजय लक्ष्ण, ईशान जयरत्ने, प्रवीण जयविक्रेमा, असिथा फर्नांडो, कसुन रजिथा, लाहिरू कुमारा, इसुरु उदाना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\