विदेश की खबरें | यूएनएचआरसी के सत्र से पहले श्रीलंका ने मांगी भारत से मदद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने अगले सप्ताह होने वाली संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की बैठक से पहले भारत से द्वीपीय देश के अधिकारों और जवाबदेही संबंधी रिकॉर्ड पर आधिकारिक तौर पर सहयोग की मांग की है।

कोलंबो,19 फरवरी श्रीलंका ने अगले सप्ताह होने वाली संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की बैठक से पहले भारत से द्वीपीय देश के अधिकारों और जवाबदेही संबंधी रिकॉर्ड पर आधिकारिक तौर पर सहयोग की मांग की है।

विदेश मंत्रालय के एक शीर्ष नौकरशाह ने सरकारी चैनल को शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव जयंत कोलंबागे ने हितू टीवी से बातचीत के दौरान कहा कि भारत पहला ऐसा देश है जिससे श्रीलंका ने सहयोग मांगा हैं।

जिनेवा में अगले सप्ताह यूएनएचआरसी के सत्र में श्रीलंका के मानवाधिकार और इससे जुड़ी जवाबदेही के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।

कोलंबागे ने कहा, ‘‘हमने मदद के लिए भारत के प्रधानमंत्री को एक विशेष संवाद भेजा है...।’’

विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब श्रीलंका पर ‘यूएनएचआरसी कोर ग्रुप’ ने एक दिन पहले एक संयुक्त बयान में कहा था कि श्रीलंका के अधिकारों की जवाबदेही पर ध्यान देने के लिए अगले सप्ताह एक प्रस्ताव लाया जाएगा।

इस कोर ग्रुप में ब्रिटेन, जर्मनी, कनाडा, मलावी, नॉर्थ मेसेडोनिया और मोंटेनेग्रो शामिल हैं।

कोलंबागे ने उम्मीद जताई कि क्षेत्रीय एकजुटता के लिए भारत श्रीलंका का सहयोग करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड