SL Beat BAN, Asia Cup 2023: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रनों से हराया, तौहीद हृदोय की जुझारू पारी पर फिरा पानी

बायें हाथ के इस गेंदबाज ने हालांकि अपने लगातार ओवरों में निसंका और मेंडिस को चलता किया. उन्होंने 24 वें ओवर में निसंका को पगबाधा करने के बाद 26वें ओवर में मेंडिस की अर्धशतकीय पारी को को खत्म किया. चरिथ असलंका (10) और धनंजय डिसिल्वा (छह) बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे सके.

श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

कोलंबो: सदीरा समरविक्रमा की 93 रन की तेजतर्रार पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने एशिया कप सुपर फोर चरण में शनिवार को यहां बांग्लादेश को 21 रन से शिकस्त दी. एकदिवसीय में यह श्रीलंका की लगातार 13वीं जीत है. इस प्रारूप में लगातार सफलता के मामले में टीम ऑस्ट्रेलिया (21 जीत) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है.

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 257 रन बनाने के बाद बांग्लादेश की पारी को 48.1 ओवर में 236 रन पर समेट दिया. श्रीलंका के लिए कप्तान दासून शनाका, मथीश पथिराना और महीश तीक्षणा ने तीन-तीन विकेट लिये जबकि दुनिथ वेलालगे को एक सफलता मिली. SL Beat BAN, Asia Cup 2023 Live Score: श्रीलंका की जीत का सिलसिला कायम, हार के साथ बांग्लादेश हुई एशिया कप से बाहर

बांग्लादेश के लिए तैहिद हृदय ने 97 गेंद में सात चौके और एक छक्का की मदद से 82 रन बना कर संघर्ष किया लेकिन यह टीम को सुपर फोर चरण में लगातार दूसरी हार से बचाने के लिए काफी नहीं था. हृदय ने पांचवें विकेट के लिए मुशफिकुर रहीम (29) के साथ 112 गेंद में 72 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी करायी लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद श्रीलंका मैच पर हावी हो गया

इससे पहले समरविक्रमा ने 72 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाये. उन्होंने इस दौरान शनाका (24) के साथ छठे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की.

उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज सहजता से बल्लेबाजी नहीं कर सका. कुसल मेंडिस (50) और पथुम निसंका (40) ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की लेकिन इसके लिए 117 गेंदों का सामना किया. मेंडिस ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 73 गेंद में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि निसंका ने 60 गेंद की पारी में पांच चौके जडे.

बांग्लादेश के स्पिनरों ने रनों पर अंकुश लगाते हुए कुल 23 ओवर में 89 रन दिये जबकि तेज गेंदबाजों ने आपस ने आठ विकेट साझा किये. इसमें हसन महमूद और तस्कीन अहमद ने तीन-तीन जबकि शरीफुल इस्लाम को दो  सफलता मिली.

लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहदी हसन मिराज और मोहम्मद नईम ने बांग्लादेश को सतर्क शुरूआत दिलायी. मेहदी ने दूसरे ओवर में महीश तीक्षणा के खिलाफ दो चौके लगाये तो वही नईम ने तीसरे ओवर में कासुन राजिता के खिलाफ चौका जड़ा. पारी के 11वें ओवर में मथीश पथिराना की गेंद पर मेहदी के चौके के साथ इस जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की.

शनाका ने 12वें ओवर में मेहदी की 29 गेंद में 28 रन की पारी को खत्म कर 55 रन की इस साझेदारी को तोड़ा. उन्होंने अपने अगले ओवर में नईम (21) का विकेट चटकाकर दोहरी सफलता हासिल की.

पथिराना ने 16वें ओवर में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब (तीन रन) को आउट कर श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलायी. 19वें ओवर में वेलागले ने लिटन दास (15) को चलताकर मैच पर श्रीलंका की पकड़ बना दी.

रहीम और हृदय की जोड़ी ने इसके बाद विकेट बचाने पर जोर दिया. इस बीच हृदय ने 25वें तीक्षणा और 35वें ओवर में पथिराना के खिलाफ चौका लगाया. इस दौरान बांग्लादेश की टीम 19 ओवर में महज दो चौके ही लगा सकी. बांग्लादेश 35 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाकर मैच में वापसी की कोशिश कर रहा था.

श्रीलंकाई कप्तान ने हालांकि 38वें ओवर में रहीम को आउट कर बांग्लादेश की वापसी की कोशिशों को झटका दिया. इसी ओवर में चौका लगाकर हृदय ने 73 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. तीक्षणा ने 42वें और 44वें ओवर में शमीम हुसैन (पांच) और हृदय को पगबाधा कर मैच का रूख श्रीलंका की ओर मोड़ दिया. उन्होंने इसके बाद तस्कीन (एक रन) को भी पगबाधा किया.

पथिराना ने इसके बाद आखिरी दो बल्लेबाजों को बोल्ड कर औपचारिकता पूरी की. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दिमुथ करूणारत्ने (18) ने छठे ओवर में हसन महमूद के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका जड़ा लेकिन तीसरी गेंद पर विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम को कैच दे बैठे. निसंका ने इस गेंदबाज के अगले ओवर में दो चौके लगाकर रन गति को बनाये रखा. श्रीलंका ने 10 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिये थे.

शुरुआती पावरप्ले के बाद बांग्लादेश के स्पिनरों ने शिकंजा कसना शुरू किया, जिससे  श्रीलंका के बल्लेबाजों को रन गति बनाये रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा. 10वें से 20वें ओवर तक श्रीलंका के बल्लेबाज सिर्फ दो चौके ही लगा सके.

मेंडिस ने 21वें ओवर में मेहदी हसन मिराज के खिलाफ चौका लगाया. अगले ओवर की पहली गेंद पर उन्हें जीवनदान मिला जब शरीफुल की गेंद डीप स्क्वायर लेग पर खड़े क्षेत्ररक्षक के हाथ से टकराकर गेंद छह रनों के लिए चली गयी.

बायें हाथ के इस गेंदबाज ने हालांकि अपने लगातार ओवरों में निसंका और मेंडिस को चलता किया. उन्होंने 24 वें ओवर में निसंका को पगबाधा करने के बाद 26वें ओवर में मेंडिस की अर्धशतकीय  पारी को को खत्म किया. चरिथ असलंका (10) और धनंजय डिसिल्वा (छह) बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे सके.

एक छोर से विकेटों के पतन के बीच समरविक्रमा दूसरे छोर से आसानी से रन बटोर रहे थे. उन्होंने इस दौरान मेहदी हसन और महमूद के खिलाफ शानदार चौके लगाये. 40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 176 रन था.

समरविक्रमा ने 42वें ओवर में शरीफुल के खिलाफ चौका लगाकर 45 गेंद में अपना पचासा पूरा किया. अगले ओवर में तस्कीन की गेंद पर उनके चौके ने टीम को 200 रन के करीब पहुंचा दिया. महमूद ने 47वें ओवर में श्रीलंका के कप्तान शनाका को बोल्ड कर टीम को बड़ी सफलता दिलायी.

दूसरे छोर से समरविक्रमा ने शाकिब के खिलाफ चौका और महमूद के खिलाफ छक्का जड़कर रन गति बढ़ाने की कोशिश की. उन्होंने आखिरी ओवर में तस्कीन के खिलाफ चौका और छक्का जड़कर टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया. वह आखिरी गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हुए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags


संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा, हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने रखा 275 रनों का टारगेट, माज़ सदाकत ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\