जरुरी जानकारी | व्यापार घाटे को कम करने, शुल्क बाधाओं पर अमेरिका के साथ मिलकर काम करने को इच्छुक श्रीलंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने व्यापार घाटे से निपटने के लिए शुल्क लगाने के अमेरिकी सरकार के कदम पर उसके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है।

कोलंबो, 25 अप्रैल श्रीलंका ने व्यापार घाटे से निपटने के लिए शुल्क लगाने के अमेरिकी सरकार के कदम पर उसके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है।

राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, ‘‘ श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार घाटे को कम करने और शुल्क तथा गैर-शुल्क बाधाओं को कम करने के लिए अमेरिका के साथ काम करने की श्रीलंका सरकार की सकारात्मक प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।’’

वाशिंगटन में 22 अप्रैल को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जैमीसन ग्रीर के साथ श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल की बैठक में इस पर चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने ग्रीर को द्वीप राष्ट्र के सामने अतीत में आई चुनौतियों और भविष्य की समस्याओं को दूर करने तथा पूर्ण आर्थिक सुधार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी।

अमेरिका को श्रीलंका का निर्यात तीन अरब अमेरिकी डॉलर का है, जिसमें अधिकतर परिधान और रबर का सामान शामिल हैं।

नए शुल्क के कारण श्रीलंका के निर्यात पर 44 प्रतिशत कर लगेगा, क्योंकि द्वीप राष्ट्र ने अमेरिकी आयात पर 88 प्रतिशत कर लगाया है।

विश्लेषकों का मानना है कि नए अमेरिकी शुल्क के कारण ऑर्डर की मात्रा में कमी आएगी।

निहारिका

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू