जरुरी जानकारी | श्रीलंका ने मुद्रास्फीति से निपटने के लिए ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बेहद खराब आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने देश में लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए ब्याज दरों में 700 आधार अंकों की अभूतपूर्व वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
कोलंबो, नौ अप्रैल बेहद खराब आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने देश में लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए ब्याज दरों में 700 आधार अंकों की अभूतपूर्व वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल एसजेबी ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की हुई है।
श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के मौद्रिक बोर्ड ने शुक्रवार को स्थायी जमा सुविधा दर (एसडीएफआर) और स्थायी उधारी सुविधा दर (एसएलएफआर) में 700 आधार अंकों की वृद्धि करते हुए इन्हें क्रमश: 13.50 फीसदी और 14.50 फीसदी करने का फैसला किया। यह वृद्धि शनिवार से प्रभाव में आ गई है।
मौद्रिक बोर्ड ने कहा कि मांग बढ़ने, घरेलू आपूर्ति में व्यवधान, विनिमय दर मूल्यह्रास और वैश्विक स्तर पर जिसों की ऊंची कीमतों के कारण आने वाले समय में मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ेगा।
इस बीच श्रीलंका वित्तीय सहायता के लिए 11 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से वार्ता शुरू करेगा। बीते दो साल में श्रीलंका का विदेशी मुद्रा कोष करीब 70 फीसदी घटकर मार्च माह के अंत तक 1.93 अरब डॉलर रह गया। मार्च में मुद्रास्फीति भी बढ़कर 18.7 फीसदी पर पहुंच गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)