विदेश की खबरें | श्रीलंका: सरकार ने लोगों से आर्थिक संकट को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान गायब कलाकृतियों को वापस करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका सरकार ने रविवार को लोगों से आग्रह किया कि वे पिछले साल जुलाई में तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गायब मूल्यवान कलाकृतियों और पुरातात्विक वस्तुओं को वापस लौटाएं या उसके बारे में जानकारी साझा करें।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, नौ जुलाई श्रीलंका सरकार ने रविवार को लोगों से आग्रह किया कि वे पिछले साल जुलाई में तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गायब मूल्यवान कलाकृतियों और पुरातात्विक वस्तुओं को वापस लौटाएं या उसके बारे में जानकारी साझा करें।

श्रीलंका में पिछले साल जुलाई में खराब आर्थिक संकट को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो में राष्ट्रपति पैलेस और टेंपल ट्रीज स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर कब्जा कर लिया था तथा वहां से बेशकीमती प्राचीन वस्तुओं सहित 1,000 से अधिक कलाकृतियां गायब हो गई थीं।

राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग (पीएमडी) ने कहा कि नौ जुलाई से 14 जुलाई, 2022 तक कोलंबो किले के राष्ट्रपति पैलेस पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के दौरान, कई मूल्यवान कलाकृतियां और पुरातात्विक वस्तुएं गायब हो गईं, जिनमें श्रीलंका के पूर्व राज्यपालों और राष्ट्रपतियों से जुड़े प्रतीक-चिह्न भी शामिल थे।

राष्ट्रपति के सचिव समन एकनायके ने श्रीलंका के पूर्व राज्यपालों और राष्ट्रपतियों के पुरातात्विक या कलात्मक मूल्य वाले सभी प्रतीक-चिह्नों (कोट्स ऑफ आर्म) को वापस करने का अनुरोध किया है।

एक बयान के मुताबिक इन वस्तुओं को 31 जुलाई तक राष्ट्रपति सचिवालय को सौंपने का अनुरोध किया गया है।

एकनायके ने इस बात पर जोर दिया कि इन आधिकारिक प्रतीक चिह्नों को निर्दिष्ट अवधि से अधिक समय तक अपने पास रखने के कानूनी परिणाम होंगे, क्योंकि राज्य की संपत्ति पर गैरकानूनी कब्जा एक दंडनीय अपराध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी