खेल की खबरें | जडेजा के पांच विकेट से श्रीलंका 174 रन पर ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रविंद्र जडेजा के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन से भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को पहली पारी में 174 रन पर आउट करके पारी से जीत की ओर कदम रख दिया ।

मोहाली, छह मार्च रविंद्र जडेजा के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन से भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को पहली पारी में 174 रन पर आउट करके पारी से जीत की ओर कदम रख दिया ।

भारत ने पहली पारी में 400 रन की बढत बना ली जबकि श्रीलंका ने फॉलोआन खेलते हुए दूसरी पारी में लंच तक एक विकेट 10 रन पर गंवा दिया ।

यह विराट कोहली का सौवां टेस्ट और रोहित शर्मा का बतौर कप्तान पहला टेस्ट है लेकिन इसमें नायक साबित हुए जडेजा जिन्होंने 13 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट लिये । श्रीलंकाई टीम 45 ओवर में आउट हो गई ।

श्रीलंका ने आखिरी छह विकेट 13 रन के भीतर गंवा दिये । पहले घंटे में चार विकेट पर 161 के स्कोर के बाद पूरी टीम 174 रन पर पवेलियन लौट गई ।पाथुम निसांका ने 133 गेंद में नाबाद 61 रन बनाये जबकि चरित असालांका ने 58 रन जोड़े । बुमराह ने असालांका को आउट करके श्रीलंकाई पारी का पतन शुरू किया ।

बाकी बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे । निरोशन डिकवेला (दो) ने जडेजा को स्लॉग स्वीप खेलने के प्रयास में स्क्वेयर लेग पर श्रेयस अय्यर को कैच थमाया ।

सुरंगा लकमल डीआरएस की अपील पर बच गए लेकिन अश्विन की गेंद पर अपना विकेट जल्दी ही गंवा बैठे ।

अश्विन ने 49 रन देकर दो और मोहम्मद शमी ने 27 रन देकर एक विकेट लिया ।

जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा 20वीं बार किया है ।

श्रीलंका की दूसरी पारी में अश्विन ने नयी गेंद संभालते हुए लाहिरू तिरिमन्ने को दूसरी स्लिप में रोहित के हाथों लपकवाया । अश्विन अब कपिल देव के 434 विकेटों से एक विकेट पीछे है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू