खेल की खबरें | चामरी के अर्धशतक से श्रीलंका ने भारत को अंतिम टी20 में हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान चामरी अटापट्टू की 48 गेंद में नाबाद 80 रन की पारी से श्रीलंका ने सोमवार को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सात विकेट की जीत के साथ भारत को श्रृंखला में क्लीनस्वीप करने से रोक दिया।

दाम्बुला, 27 जून कप्तान चामरी अटापट्टू की 48 गेंद में नाबाद 80 रन की पारी से श्रीलंका ने सोमवार को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सात विकेट की जीत के साथ भारत को श्रृंखला में क्लीनस्वीप करने से रोक दिया।

चामरी ने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का जड़ा और इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने वाली श्रीलंका की पहली क्रिकेटर बनीं। श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले पुरुष क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान हैं जिनके नाम 1889 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं।

क्लीनस्वीप से बचने के लिए भारत के 139 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने तीन ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 141 रन बनाकर सांत्वना भरी जीत दर्ज की।

भारत ने तीन मैचों की टी20 श्रृंखला 2-1 से जीती। भारतीय टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर की 33 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से नाबाद 39 रन की पारी के बावजूद पांच विकेट पर 138 रन ही बना सकी थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने पहले ओवर में ही विश्मी गुणारत्ने (05) का विकेट गंवा दिया। हर्षिता समरविक्रम (13) ने चामरी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया लेकिन राधा यादव ने पांचवें ओवर में उन्हें आउट कर दिया।

चामरी को निलाक्षी डिसिल्वा (28 गेंद में 30 रन) के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला। श्रीलंका की कप्तान ने सिर्फ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका की ओर से सबसे तेज अर्धशतक है।

चामरी 42 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रही जब जेमिमा रोड्रिग्स ने मिडविकेट बाउंड्री पर दौड़ते हुए उनका कैच टपका दिया। उन्होंने इसके बाद लगातार दो चौकों के साथ अर्धशतक पूरा किया।

श्रीलंका को अंतिम पांच ओवर में सिर्फ 18 रन की जरूरत थी और चामरी ने टीम को घरेलू सरजमीं पर भारत पर पहली टी20 जीत दिला दी।

भारत का क्षेत्ररक्षण एक बार फिर निराशाजनक रहा। टीम ने रन आउट के कुछ मौके भी गंवाए।

इससे पहले भारतीय टीम ने बीच के ओवरों में धीमी बल्लेबाजी की। स्मृति मंधाना (21 गेंद में 22 रन) और साभिनेनी मेघना (26 गेंद में 22 रन) के विकेट लगातार ओवरों में गंवाने से भारत का स्कोर तीन विकेट पर 51 रन हो गया।

पहले ओवर में शेफाली वर्मा (05) का विकेट गंवाने के बाद मंधाना और मेघना ने 41 रन जोड़े लेकिन रन गति बढ़ाने में नाकाम रहे।

हरमनप्रीत और जेमिमा रोड्रिग्ज (30 गेंद में 33 रन) भी रन गति नहीं बढ़ा पाए जिससे बीच के ओवरों में भारत 38 गेंद तक बाउंड्री नहीं लगा पाया।

जेमिमा 19वें ओवर में पवेलियन लौटी। हरमनप्रीत ने 33 गेंद की अपनी पारी में कुछ आकर्षक शॉट लगाए। पूजा वस्त्रकार ने छह गेंद में 13 रन बनाए जिससे भारत अंतिम पांच ओवर में 49 रन जोड़ने में सफल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला