देश की खबरें | टी20 विश्व कप 2021 के लिये श्रीलंका और यूएई होंगे भारत के बैकअप : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत अगर अगले साल टी20 विश्व कप की मेजबानी नहीं कर पाता है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात को बैकअप के तौर पर रखा है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त भारत अगर अगले साल टी20 विश्व कप की मेजबानी नहीं कर पाता है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात को बैकअप के तौर पर रखा है ।

अभी टूर्नामेंट में पूरा एक साल बाकी है । इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया है ।

यह भी पढ़े | Union Minister Shripad Y Naik Tests Positive For COVID-19: मोदी सरकार में एक और मंत्री श्रीपद वाई नाइक कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकरी.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार ,‘‘ अगर कोरोना महामारी के कारण भारत में टूर्नामेंट नहीं हो पाता है तो श्रीलंका और यूएई को पुरूष टी20 विश्व कप 2021 में बैकअप वेन्यू के तौर पर रखा गया है ।’’

आईसीसी ने पिछले सप्ताह पुष्टि की थी कि टी20 विश्व कप 2021 भारत में और 2022 में आस्ट्रेलिया में होगा ।

यह भी पढ़े | केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद वाई नाइक पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

किसी भी वैश्विक टूर्नामेंट में बैक अप वेन्यू के लिये एक मानक प्रोटोकॉल होता है ।

रिपोर्ट के अनुसार ,‘‘ हर आईसीसी टूर्नामेंट के लिये बैक वेन्यू मानक प्रोटोकॉल के अनुसार ही तय होता है लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार इसका अतिरिक्त महत्व है । ’’

इसमें कहा गया ,‘‘कोरोना महामारी से भारत तीसरा सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है । वहां अब तक 20 लाख से अधिक मामले आ चुके हैं और 45000 से अधिक मौते हो चुकी हैं । मौजूदा स्थिति को देखते हुए आईपीएल यूएई में कराना पड़ रहा है ।घरेलू सत्र के लिये भी अस्थायी योजना बनाई गई है ।’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड से अभी कोई भी इस मसले पर बोलने के लिये तैयार नहीं है क्योंकि टूर्नामेंट में अभी काफी समय है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\