जरुरी जानकारी | संकट में फंसी श्रेई समूह की कंपनियों ने कुछ फंसे खातों को सुलझाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत आ चुकी श्रेई समूह की कंपनियों ने नकद राशि प्राप्त करने के साथ कुछ फंसे खातों (एनपीए) के मामलों को सुलझाया है। इससे कंपनी को 5,000 करोड़ रुपये के मामलों को सुलझाने में मदद मिली है।

कोलकाता, एक अगस्त दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत आ चुकी श्रेई समूह की कंपनियों ने नकद राशि प्राप्त करने के साथ कुछ फंसे खातों (एनपीए) के मामलों को सुलझाया है। इससे कंपनी को 5,000 करोड़ रुपये के मामलों को सुलझाने में मदद मिली है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा नियुक्त प्रशासक के संकट में फंसी कंपनियों के मामले को देखने के बाद यह स्थिति बनी है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कर्ज में फंसी श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लि. (एसआईएफएल) और श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस लि. (एसईएफएल) के अधिग्रहण के लिये वित्तीय बोली जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त हैं। ऐसे में नकद प्राप्ति और एनपीए (गैर-निष्पादित परिसपंत्ति) खातों में सुधार महत्वपूर्ण है।

सूत्रों ने कहा कि लेन-देन से संबंधित ऑडिटर अपनी अंतिम रिपोर्ट छह अगस्त तक दे सकते है।

उसने कहा कि बोली जमा करने की अंतिम तिथि पहले बढ़ायी गयी थी। इसका कारण सौदा सलाहकार की रिपोर्ट का न होना तथा धन की हेराफेरी को लेकर लेन-देन की जटिलताएं थी।

मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि शुरू में 14 दावेदार थे, जिन्होंने मार्च में दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता के तहत श्रेई समूह की कंपनियों के अधिग्रहण के लिए रुचि पत्र जमा किये थे।

लेकिन, अब केवल विदेशी बोलीदाताओं...न्यूयॉर्क स्थित एरेना इन्वेस्टर्स एलपी लिमिटेड, वर्दे इन्वेस्टमेंट से संबद्ध वीएफएसआई होल्डिंग्स और शोन रंधावा और उनके भागीदार... के वित्तीय बोली में भाग लेने की उम्मीद है।

रिजर्व बैंक ने पिछले साल अक्टूबर में एसआईएफएल और उसकी पूर्ण अनुषंगी एसईएफएल के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था।

बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व महाप्रबंधक रजनीश शर्मा को संकट में फंसी कंपनियों के मामलों को देखने के लिये प्रशासक नियुक्त किया गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई- से कहा, ‘‘अक्टूबर, 2021 के बाद से कुल 1,900 से अधिक नकदी प्राप्त हुई है। साथ ही दोनों कंपनियों के 3,000 करोड़ रुपये के फंसे खातों को दूसरी श्रेणी में रखा गया है। इससे कंपनी का एनपीए कम हुआ है और इससे मूल्यांकन बढ़ेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\