देश की खबरें | खेल मंत्रालय ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 54 एनएसएफ की अस्थाई मान्यता वापस ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को दी अस्थाई वार्षिक मान्यता वापस ले ली।

नयी दिल्ली, 25 जून खेल मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को दी अस्थाई वार्षिक मान्यता वापस ले ली।

उच्च न्यायालय ने मंत्रालय को अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने को कहा है।

यह भी पढ़े | CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ये राहुल बाबा बड़ी-बड़ी बातें करते हैं : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत ने बुधवार को कहा कि मंत्रालय ने सात फरवरी के उसके आदेश का पालन नहीं किया और अदालत को पूर्व में सूचित किए बगैर फैसला किया।

अदालत ने एक वकील की रिट याचिका पर सात फरवरी का आदेश दिया था।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: दिल्ली और एनसीआर में मानसून ने दी दस्तक, हुई झमाझम बारिश.

खेल मंत्रालय के उप सचिव एसपीएस तोमर ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान को लिखे पत्र में कहा, ‘‘इसके आधार पर मंत्रालय का वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय खेल महासंघों की वार्षिक मान्यता बढ़ाने के संदर्भ में 02.06.2020 का पत्र और माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के 24.06.2020 के आदेश का पालन करते हुए विभाग का 02.06.2020 का 54 राष्ट्रीय महासंघों को अस्थाई वार्षिक मान्यता देने वाला पत्र वापस लिया जाता है। ’’

मंत्रालय ने यह कदम तब उठाया है जब अदालत ने बुधवार को अपने आदेश में कहा था कि मंत्रालय दो दिन के भीतर नोटिस जारी करके संबंधित सभी 54 राष्ट्रीय खेल महासंघों को सूचित करे कि 30.09.2020 तक अस्थाई मान्यता बढ़ाने का आदेश वापस लिया जाता है।

मंत्रालय ने इसी महीने 54 एनएसएफ की मान्यता पूरे साल के लिए बढ़ाने की जगह 30 सितंबर तक बढ़ाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\