देश की खबरें | खेल मंत्रालय ने हॉकी ओलंपियन एमपी सिंह के इलाज के लिए 10 लाख रुपये जारी किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्रालय ने लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित हॉकी ओलंपियन मोहिंदर पाल सिंह के इलाज के लिए 10 लाख रुपये जारी किये। वह फिलहाल डायलिसिस पर हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 नवंबर खेल मंत्रालय ने लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित हॉकी ओलंपियन मोहिंदर पाल सिंह के इलाज के लिए 10 लाख रुपये जारी किये। वह फिलहाल डायलिसिस पर हैं।

यह रकम खिलाड़ियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष के तहत स्वीकृत कर उनकी पत्नी शिवजीत सिंह को दी गई।

यह भी पढ़े | Nitish Kumar Govt Sworn In: नीतीश कुमार ने सीएम के रूप में 7वीं बार ली शपथ, JDU,BJP के साथ जीतन मांझी की पार्टी हम से उनके बेटे और VIP के मुकेश सहनी बने मंत्री.

सिंह को वित्तीय सहायता देने के निर्णय के बारे में खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘ एमपी सिंह जी ने एक खिलाड़ी और कोच दोनों के रूप में हॉकी में समृद्ध योगदान दिया है। उनकी शारीरिक स्थिति हम सभी के लिए बहुत चिंता का विषय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किडनी का इलाज महंगा है और हम उन्हें यथासंभव आर्थिक सहयोग देना चाहते थे।’’

यह भी पढ़े | नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर पीएम मोदी ने दी बधाई: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रीजीजू ने कहा, ‘‘ मैंने नोएडा के संसद सदस्य महेश शर्मा जी से भी बात की है, जहाँ एमपी सिंह जी रहते हैं और उनके कार्यालय से एक पत्र प्रधानमंत्री राहत कोष को भी भेजा गया है ताकि अस्पताल के खर्चों का भुगतान कोष के माध्यम से किया जा सके।’’

खेल मंत्री ने हाल ही में शिवजीत सिंह और कई अन्य दिग्गज हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें मंत्रालय से सहायता का आश्वासन दिया था।

भारतीय हॉकी टीम के कोच रहे एमपी सिंह एक शानदार खिलाड़ी भी थे। उन्होंने 1988 ओलंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now