खेल की खबरें | खेल मंत्री ठाकुर ने बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ में केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत निर्मित बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया।

जोधपुर, नौ जनवरी केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ में केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत निर्मित बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया।

ठाकुर ने पाली जिले के रोहट में आयोजित 18वें राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी के समापन समारोह में भी भाग लिया और उदयपुर में महाराणा भूपल नोबल्स इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया।

ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने खेलों पर बजट कई गुना बढ़ा दिया है जो 2014 तक 800 करोड़ रुपये था। उन्होंने कहा, ‘‘खेलो इंडिया के तहत हर साल तीन हजार खिलाड़ी तैयार किए जाते हैं और इस योजना के तहत भारत सरकार द्वारा प्रत्येक खिलाड़ी के प्रशिक्षण पर छह लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत देश में एक हजार केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है जिनमें से 750 पहले ही खोले जा चुके हैं और शेष 250 इस साल अगस्त तक खोले जाएंगे।

ठाकुर ने कहा कि 2017 से 2021 तक खेलो इंडिया अभियान पर 2,600 करोड़ रुपये खर्च किए गए और आने वाले वर्षों में इसे बढ़ाया जाएगा।

ठाकुर ने कहा, ‘‘हम टारगेट पोडियम योजना के तहत खिलाड़ियों को भी बढ़ावा दे रहे हैं। इस योजना पर अब तक 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\