खेल की खबरें | अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन करना खेल संघों की जिम्मेदारी: आईओए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में कहा कि प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय खेल महासंघ की है।

चंडीगढ़, 16 अगस्त भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में कहा कि प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय खेल महासंघ की है।

आईओए चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए नहीं चुने गए तीन मुक्केबाजों द्वारा दायर की गई याचिका पर जवाब दे रहा था।

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल, रोहित मोर और सागर अहलावत ने 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के बाद भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) और अन्य के खिलाफ पिछले महीने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

उन्होंने एशियाई खेलों की टीम के चयन के लिए बीएफआई की मूल्यांकन प्रक्रिया के खिलाफ याचिका दायर की थी।

आईओए के संयुक्त सचिव की तरफ से दायर जवाब में कहा गया,‘‘ राष्ट्रीय खेल महासंघों की अपनी स्वायत्तता है और उनका संविधान संबंधित अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघ के अनुरूप होना चाहिए। इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता 2011 के अनुसार प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी केवल राष्ट्रीय खेल महासंघों की है।’’

जवाब में कहा गया है,‘‘ इसलिए चयन मानदंडों में बदलाव में आईओए की कोई भूमिका नहीं है जैसा कि याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाए हैं।’’

इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्रालय और बीएफआई अदालत में अपने जवाब दे चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\