जरुरी जानकारी | स्पाइसजेट 26 अप्रैल से नई घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्पाइसजेट 26 अप्रैल से अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अतिरिक्त नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करेगी। विमानन कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह नई एवं उभरती मांगों को पूरा करने के लिए नई उड़ानें शुरू करेगी।

मुंबई, 18 अप्रैल स्पाइसजेट 26 अप्रैल से अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अतिरिक्त नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करेगी। विमानन कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह नई एवं उभरती मांगों को पूरा करने के लिए नई उड़ानें शुरू करेगी।

चरणबद्ध रूप से शुरू की जा रही इन उड़ानों में अहमदाबाद को मस्कट से, मुंबई को ढाका से, कोझीकोड को जेद्दा और रियाद से तथा मुंबई को सऊदी अरब में रियाद और जेद्दा से जोड़ने वाली सेवाएं शामिल हैं।

स्पाइसजेट ने बताया कि घरेलू नेटवर्क में अहमदाबाद से गोवा, बागडोगरा और शिरडी के लिए नई उड़ानें शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही तिरुपति और गुवाहाटी को मुंबई से जोड़ा जाएगा।

कंपनी ने कहा कि दिल्ली-जबलपुर, दिल्ली-लेह, अहमदाबाद-देहरादून, हैदराबाद-शिरडी, मुंबई-गोवा और मुंबई-श्रीनगर रूट पर उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

सभी नई और अतिरिक्त उड़ानों के लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

स्पाइसजेट की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा कि इस पहल से आम यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी और साथ ही पर्यटन तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी