जरुरी जानकारी | पर्यावरण अनुकूल विमान ईंधन के लिए साथ आए स्पाइसजेट, बोइंग और आईआईपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय विमानन उद्योग में टिकाऊ विमानन ईंधन (एसएएफ) के उपयोग के अवसरों को तलाशने के लिए विमानन कंपनी स्पाइसजेट, विमान विनिर्माता बोइंग और सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) मिलकर काम करेंगे।

हैदराबाद, 25 मार्च भारतीय विमानन उद्योग में टिकाऊ विमानन ईंधन (एसएएफ) के उपयोग के अवसरों को तलाशने के लिए विमानन कंपनी स्पाइसजेट, विमान विनिर्माता बोइंग और सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) मिलकर काम करेंगे।

तीनों संस्थानों ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह कदम पर्यावरणीय लक्ष्यों को प्राप्त करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करने की उनकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि वे स्पाइसजेट को कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद करने के लिए सीएसआईआर-आईआईपी और उसके उत्पादन भागीदारों और लाइसेंसधारियों के साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि एसएएफ का इस्तेमाल भविष्य में 100 प्रतिशत तक होने की संभावना के साथ विमान ईंधन से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को 65 प्रतिशत तक कम कर सकता है।

यह ईंधन अगले 20 से 30 वर्षों में उड्डयन उद्योग में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए तात्कालिक और सबसे बड़ी क्षमता बन सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू