देश की खबरें | तेज रफ्तार कार जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर में दाखिल हुई: एक बच्ची की मौत, छह अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को एक कार तेज रफ्तार के साथ दाखिल हुई जिसकी चपेट में आने से सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 22 अगस्त जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को एक कार तेज रफ्तार के साथ दाखिल हुई जिसकी चपेट में आने से सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार रुकने से पहले ऑटो रिक्शा से भी टकराई।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल दिल्ली की रहने वाली अनामिका नाम की बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हुए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान उर्मिला देवी (65), भूपिंदर सिंह(40), आईटी निरीक्षक रविंद्र यादव (33), आदित्य कुमार (12), ललिता देवी (64) और देवन साहू (29) के तौर पर की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में तीन दिल्ली के हैं जबकि बाकी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और जम्मू के निवासी हैं।

चश्मदीदों के मुताबिक वाहन गलत रास्ते से आया और प्रवेश द्वारा पर दो लोगों को टक्कर मारने के बाद आगे अन्य लोगों को टक्कर मारता ऑटो रिक्शा से टकराने के बाद रुका।

पुलिस अधीक्षक आरिफ ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की गई और आगे की जांच चल रही है।

इस बीच, घटना में घायल एक व्यक्ति की पत्नी ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। उसने कहा,‘‘ हमारे परिजन अस्पताल में हैं। हमारे पास पैसे नहीं हैं। प्रशासन और पुलिस हमारी बिल्कुल मदद नहीं कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी