देश की खबरें | बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवासीय ढांचों के निर्माण में हो विशेष तकनीक का इस्तेमाल : अजीत पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

पुणे, 30 जुलाई महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवासीय ढांचों का निर्माण इस तरह से होना चाहिए, जिससे बाढ़ का पानी आसानी से जमीन के नीचे चला जाए, और मकानों को कोई नुकसान न पहुंचे।

पवार ने वनाज-रामवाड़ी मार्ग पर पुणे मेट्रो ट्रेन के पहले प्रायोगिक परीक्षण को हरी झंडी दिखाने के बाद यह बात कही।

पवार ने पिछले सप्ताह कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी और रायगढ़ जिले के अलावा पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली जिलों में बाढ़ की स्थिति पर कहा, ‘‘महाड (रायगढ़), चिपलून (रत्नागिरी) जैसे शहर भी बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे हैं। यदि इन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी 10 फुट के स्तर तक पहुंच जाता है, तो हम यह सुझाव देंगे कि वहां के आवासीय ढांचों को उतनी ही ऊंचाई के स्तंभों के साथ ऊंचा किया जाना चाहिए।’’

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्य इस तरह से किया जाना चाहिए कि बाढ़ का पानी बिना किसी रुकावट के जमीन के भीतर चला जाए। पवार ने चीन और जर्मनी का उदाहरण दिया जहां बाढ़ से व्यापक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय आपदाओं से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

पुणे मेट्रो रेल परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए पवार ने कहा कि वनाज-रामवाड़ी मार्ग पर जून 2022 तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी