देश की खबरें | सबरीमला के अयप्पा मंदिर में बालसुब्रमण्यम के लिए विशेष पूजा अर्चना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विख्यात पार्श्वगायक एस पी बालसुब्रमण्यम के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान अयप्पा के यहां स्थित प्रसिद्ध मंदिर में शुक्रवार को विशेष पूजा अर्चना की गई।
सबरीमला, 21 अगस्त विख्यात पार्श्वगायक एस पी बालसुब्रमण्यम के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान अयप्पा के यहां स्थित प्रसिद्ध मंदिर में शुक्रवार को विशेष पूजा अर्चना की गई।
बालसुब्रमण्यम कोविड-19 से ग्रस्त हैं और चेन्नई के अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे गए हैं।
त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मंदिर में बालसुब्रमण्यम के लिए विशेष “ऊषा” पूजा की गई।
टीडीबी ने कहा, “मंदिर में भगवान के सामने टीडीबी के कर्मचारियों द्वारा नादस्वरम, थाकिल और इदयक्का वाद्य यंत्रों से एक संगीतमय प्रस्तुति दी गई।”
बालसुब्रमण्यम चेन्नई स्थित एमजीएम हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती हैं।
अस्पताल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि गायक को अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में वेंटिलेटर और ईसीएमओ मशीन पर रखा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)