विदेश की खबरें | स्पेनिश कैथोलिक बिशप को 1945 के बाद से 728 यौन दुराचारियों का पता चला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चर्च ने कहा कि पीड़ितों में 83 प्रतिशत और दुर्व्यवहार करने वालों में 99 प्रतिशत पुरुष थे और 60 प्रतिशत से अधिक आरोपियों की मौत हो चुकी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चर्च ने कहा कि पीड़ितों में 83 प्रतिशत और दुर्व्यवहार करने वालों में 99 प्रतिशत पुरुष थे और 60 प्रतिशत से अधिक आरोपियों की मौत हो चुकी है।

बृहस्पतिवार को पेश की गई एक रिपोर्ट में 50 प्रतिशत से अधिक अपराधियों को पादरी बताया गया। बाकी चर्च के अन्य अधिकारी थे।

चर्च ने कहा कि ज्यादातर मामले पिछली शताब्दी में हुए, उनमें से 75 फीसदी 1990 से पहले के थे।

सम्मेलन ने कहा कि गवाहियों का संग्रह जारी था और आंकड़े समय-समय पर अद्यतन किए जाते रहेंगे।

स्पेन के आसपास चर्च द्वारा स्थापित नाबालिगों की सुरक्षा के लिए लगभग 200 कार्यालयों में 2019 में आंकड़ा एकत्र किया गया था।

स्पेन और विदेशों में मामलों पर लगातार रिपोर्ट कर रहे प्रमुख दैनिक ‘एल पाइस’ ने शुक्रवार को कहा कि चर्च के भीतर दुर्व्यवहार के वास्तविक आंकड़े बहुत अधिक होने की आशंका है, क्योंकि चर्च की रिपोर्ट में केवल 2019 से दर्ज मामलों को संदर्भित किया गया था और इसमें उन मामलों को शामिल नहीं किया गया था जिनकी जानकारी चर्च को उस तारीख से पहले थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\