खेल की खबरें | स्पेन के वकीलों ने यौन उत्पीड़न मामले में दानी अल्वेस के लिए नौ साल की सजा की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अल्वेस को 30 दिसंबर को बार्सीलोना के एक नाइट क्लब में महिला के साथ दुराचार करने के आरोप में मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अगस्त में इस मामले में दोषी ठहराया गया था और अदालत ने कहा था कि उनके खिलाफ मुकदमा शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत है। सुनवाई की तारीख अभी तक निर्धारित नहीं की गई है।
अल्वेस को 30 दिसंबर को बार्सीलोना के एक नाइट क्लब में महिला के साथ दुराचार करने के आरोप में मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अगस्त में इस मामले में दोषी ठहराया गया था और अदालत ने कहा था कि उनके खिलाफ मुकदमा शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत है। सुनवाई की तारीख अभी तक निर्धारित नहीं की गई है।
अल्वेस ने हालांकि किसी भी गलत काम से इनकार किया है, उन्होंने दावा किया है कि आरोप लगाने वाली महिला के साथ उन्होंने सहमति से यौन संबंध बनाए थे।
अभियोजक चाहते हैं कि अल्वेस पीड़िता को हर्जाने के तौर पर 150,000 यूरो (1.36 करोड़ रुपये) का भुगतान करे और उससे 10 वर्षों के लिए किसी भी तरह का संपर्क रखने पर प्रतिबंध लगाया जाए। वे यह भी चाहते हैं कि जेल की सजा काटने के बाद एक दशक तक अल्वेस की निगरानी की जाए।
ब्राजील का यह 40 साल का खिलाड़ी जनवरी से ‘प्री-ट्रायल (मुकदमा शुरू होने से पहले)’ जेल में है। उन्हें अधिकारियों द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद गिरफ्तार किया गया था।
अल्वेस की ओर से जमानत के सभी अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया गया है क्योंकि अदालत ने माना वह देश छोड़ कर भाग सकते हैं। इस खिलाड़ी ने अदालत के फैसले का इंतजार करते हुए अपने पासपोर्ट जमा करने और ‘ट्रैकिंग डिवाइस’ पहनने की पेशकश की थी।
अल्वेस ने 42 फुटबॉल खिताब जीते, जिनमें बार्सीलोना के साथ तीन चैंपियंस लीग और ब्राजील के साथ दो कोपा अमेरिका खिताब भी शामिल हैं। उन्होंने पिछले साल कतर में अपना तीसरा विश्व कप खेला था।
उनके वकीलों ने इस मामले में टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)