देश की खबरें | सपा प्रतिनिधिमंडल ने कुशीनगर में मदनी मस्जिद स्थल का निरीक्षण किया, पार्टी प्रमुख को सौंपेगा रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सपा) के 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मदनी मस्जिद स्थल का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को कुशीनगर जिले के हाटा का दौरा किया। मस्जिद का एक हिस्सा प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है।

गोरखपुर, (उप्र) 11 फरवरी उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सपा) के 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मदनी मस्जिद स्थल का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार को कुशीनगर जिले के हाटा का दौरा किया। मस्जिद का एक हिस्सा प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है।

हाटा के दौरे में प्रतिनिधिमंडल विस्तृत जानकारी जुटाकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक रिपोर्ट सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह और पूर्व सांसद बालेश्वर यादव जैसे वरिष्ठ सपा नेता शामिल थे। यह दौरा जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा भारी सुरक्षा के बीच मस्जिद में विध्वंस अभियान चलाने के दो दिन बाद हुआ है।

अधिकारियों ने दावा किया कि ध्वस्त किया गया ढांचा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाया गया था, जबकि मस्जिद समिति ने इस कार्रवाई को उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन बताया।

समिति ने आरोप लगाया कि विध्वंस अदालत के स्थगन आदेश के बावजूद हुआ। समिति ने कहा कि नौ फरवरी की सुबह बुलडोजर पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना के मस्जिद संरचना के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया।

समिति ने अधिकारियों से जवाबदेही और मस्जिद के पुनर्निर्माण की अनुमति की मांग की है।

लाल बिहारी यादव ने दावा किया कि मस्जिद कानूनी रूप से पंजीकृत भूमि पर थी। प्रशासन के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि जमीन अवैध नहीं है ।

लाल बिहारी यादव ने अधिकारियों पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा इस मुद्दे को विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में उठाएगी।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू