देश की खबरें | सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती आजम खान से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक आजम खान से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब दोनों के बीच मतभेद की अटकलें लगाई जा रही हैं।

नयी दिल्ली/लखनऊ, एक जून समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक आजम खान से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब दोनों के बीच मतभेद की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब ढाई घंटे चली। उन्होंने बताया कि इस दौरान रामपुर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस साल की शुरुआत में आजम खान के विधायक चुने जाने के बाद लोकसभा की यह सीट खाली हुई है।

दोनों नेताओं की मुलाकात लंबे समय बाद हुई है। हाल में खान के सहयोगियों ने अखिलेश यादव पर पार्टी के वरिष्ठ नेता के सीतापुर जेल में होने के दौरान उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था।

खान को रविवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल के ‘मेडिसिन विभाग’ में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और उन्होंने यहां भर्ती आजम खान से मुलाकात की।’’

अस्पताल के सूत्रों ने मंगलवार को बताया था कि खान की हालत ‘‘पूरी तरह स्थिर’’ है।

उच्चतम न्यायालय से धोखाधड़ी के एक मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद खान 20 मई को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से रिहा हुए थे।

अखिलेश यादव ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘ (मैं) आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा हूं। आप जल्द ठीक होकर वापस लौटें।’’

यादव ने दो तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें खान के अलावा उनके बेटे और रामपुर की स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\