देश की खबरें | सपा ने घोषित की अपनी नई राज्य कार्यकारिणी इकाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को अपनी नयी राज्य कार्यकारिणी इकाई का ऐलान कर दिया। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद इसे भंग कर दिया था।

लखनऊ, 13 अगस्त समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को अपनी नयी राज्य कार्यकारिणी इकाई का ऐलान कर दिया। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद इसे भंग कर दिया था।

सपा नेता नरेश उत्तम पटेल हालांकि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने हुये थे।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया, ''रविवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद 182 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।''

उन्होंने बताया कि राज्य कार्यकारिणी में अन्य लोगों के अलावा 61 सचिव, 48 सदस्य और 62 विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल किये गये हैं।

सपा के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को पार्टी का प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसे पार्टी के गढ़ रामपुर और आज़मगढ़ में विधानसभा और लोकसभा उपचुनावों में हार के बाद पार्टी को पुनर्जीवित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि सपा ने पिछले साल अपने सभी संगठनों की राष्ट्रीय, राज्य और जिला इकाइयों को भंग कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी