जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी के रुख से सोयाबीन, पामोलीन तेल में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में क्रमश: चार प्रतिशत और 3.5 प्रतिशत की तेजी आने से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में भी बृहस्पतिवार को सोयाबीन, पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार रहा। वहीं सस्ते आयातित तेल की भरमार के बीच मांग कमजोर होने से मूंगफली सहित अन्य तेल तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में क्रमश: चार प्रतिशत और 3.5 प्रतिशत की तेजी आने से स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में भी बृहस्पतिवार को सोयाबीन, पाम एवं पामोलीन तेल कीमतों में सुधार रहा। वहीं सस्ते आयातित तेल की भरमार के बीच मांग कमजोर होने से मूंगफली सहित अन्य तेल तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों से तेजी के समाचार के बीच स्थानीय बाजार में सोयाबीन दिल्ली, सोयाबीन इंदौर और सोयाबीन डीगम 60 रुपये, 10 रुपये और 70 रुपये का सुधार दर्शाते क्रमश: 9,600 रुपये, 9,400 रुपये और 8,480 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुए।

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

वहीं मलेशिया एक्सचेंज में सुधार के चलते कच्चा पामतेल, पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला तेल की कीमतें 130 रुपये, 50 रुपये और 10 रुपये की सुधार के साथ क्रमश: 7,750-7,800 रुपये, 9,200 रुपये और 8,350 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुए।

बाजार के थोक भाव बृहस्पतिवार को इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

सरसों तिलहन - 5,365- 5,415 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 4,720- 4,770 रुपये।

वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,225 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,795- 1,855 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,690 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,670 - 1,810 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,780 - 1,900 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,600 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,400 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 8,480 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला-7,750 से 7,800 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,500 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,200 रुपये।

पामोलीन कांडला- 8,350 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,925- 3,975 लूज में 3,775 -- 3,800 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट