जरुरी जानकारी | सोयाबीन तेल तिलहन तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शिकागो एक्सचेंज में तीन प्रतिशत की तेजी और मलेशिया एक्सचेंज में आधा प्रतिशत की गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोयाबीन तेल तिलहन में सुधार दर्ज हुआ जबकि मलेशिया एक्सचेंज में आधा प्रतिशत की गिरावट के बावजूद बेपड़ता कारोबार और उत्पादन प्रभावित होने से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बने रहे।

नयी दिल्ली, 19 नवंबर शिकागो एक्सचेंज में तीन प्रतिशत की तेजी और मलेशिया एक्सचेंज में आधा प्रतिशत की गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सोयाबीन तेल तिलहन में सुधार दर्ज हुआ जबकि मलेशिया एक्सचेंज में आधा प्रतिशत की गिरावट के बावजूद बेपड़ता कारोबार और उत्पादन प्रभावित होने से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बने रहे।

कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर मजदूरों की कम उपलब्धता की वजह से मलेशिया में उत्पादन प्रभावित होने से भी पाम एवं पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बने रहे। नये आयात शुल्क मूल्य के हिसाब से मुनाफा जोड़कर सीपीओ का भाव 99 रुपये किलो पड़ता है जबकि वायदा कारोबार में दिसंबर अनुबंध का भाव 93 रुपये किलो का है। यानी सीपीओ लगभग 600 रुपये क्विन्टल बेपड़ता बैठता है। इस बेपड़ता कारोबार के कारण भी सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें पर्ववत बनी रहीं।

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

इसी प्रकार सोयाबीन डीगम का नये आयात शुल्क मूल्य और मुनाफा जोड़कर 11,200 रुपये क्विन्टल बैठता है। जबकि इस तेल का हाजिर भाव 10,600 रुपये है। वायदा कारोबार में दिसंबर अनुबंध का भाव 10,700 रुपये क्विन्टल है। इंदौर का भाड़ा और मुनाफा जोड़कर यह 11,800 रुपये क्विन्टल बैठता है। इस प्रकार वायदा कारोबार में आयात भाव के मुकाबले कीमत 1,100 रुपये क्विन्टल कम यानी बेपड़ता है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों की मांग बढ़ी है तथा उक्रेन में सूरजमुखी का उत्पादन कम होने से सोयाबीन डीगम की मांग विश्व स्तर पर बढ़ी है। हल्के तेलों की वैश्विक मांग बढ़ने से सूरजमुखी का भाव 1,180 डॉलर से बढ़कर 1,210 डॉलर प्रति टन हो गया है। ऊंचे दाम पर विदेशी तेलों की यहां खपत नहीं हो रही है। सूत्रों ने कहा कि आगे सरसों मांग और बढ़ेगी और इस बात को ध्यान में रखकर नाफेड और हाफेड बिकवाली के लिए लगाई जाने वाली सस्ती बोलियों को रद्द कर रही है। यह आगे की आने वाली मांग को देखते हुए हाफेड और नाफेड का समझदारी भरा कदम है। आगे भी इन सहकारी संस्थाओं को बहुत सोच समझकर बिकवाली करनी होगी।

यह भी पढ़े | PM SVANidhi Scheme: कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए दे रही है लोन, अब तक 12 लाख लोगों ने उठाया पीएम स्‍वनिधि योजना का फायदा; जानिए योजना से जुड़ी पूरी डिटेल.

वैश्विक स्तर पर सोयाबीन दाना की भी मांग बढ़ी है और इसका स्टॉक भी कम है जिसके कारण सोयाबीन दाना सहित इसके तेल कीमतों में पर्याप्त सुधार आया।

हरियाणा में नाफेड ने सरसों बिक्री के लिए बुधवार को लगाई गई सारी कम बोलियों (5,650 रुपये क्विन्टल) को निरस्त कर दिया। इसका कारण राजस्थान में 6,000 रुपये क्विन्टल की बोली लगाया जाना है। नाफेड और हाफेड का, हालात को देखते हुए कम भाव पर सरसों नहीं बेचने का इरादा लगता है।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,260 - 6,310 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,400- 5,450 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,095 - 2,155 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,875 - 2,025 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,995 - 2,105 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,500 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,150 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 10,500 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,400 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,000 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,800 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,900 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,475 - 4,525 लूज में 4,310 -- 4,340 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें