विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया ने संक्रमण की नई लहर से निपटने के लिए कड़े किए सामाजिक दूरी संबंधी नियम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ये नए नियम अगले सप्ताह से लागू होंगे, जिसके तहत सियोल तथा आसपास के महानगर क्षेत्र में निजी सामाजिक कार्यक्रमों में सात से कम लोग ही शामिल हो पाएंगे। राजधानी क्षेत्र के बाहर किसी भी समारोह में केवल आठ लोग शामिल हो पाएंगे। व्यस्कों को रेस्तरां, सिनेमाघरों, संग्रहालयों, पुस्कालयों और किसी भी बंद स्थल पर जाने के लिए अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ये नए नियम अगले सप्ताह से लागू होंगे, जिसके तहत सियोल तथा आसपास के महानगर क्षेत्र में निजी सामाजिक कार्यक्रमों में सात से कम लोग ही शामिल हो पाएंगे। राजधानी क्षेत्र के बाहर किसी भी समारोह में केवल आठ लोग शामिल हो पाएंगे। व्यस्कों को रेस्तरां, सिनेमाघरों, संग्रहालयों, पुस्कालयों और किसी भी बंद स्थल पर जाने के लिए अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्री क्वोन देओक-चिओल ने बताया कि समाजिक कार्यक्रमों पर ये प्रतिबंध कम से कम चार सप्ताह तक लागू रहेंगे और इस दौरान अधिकारी संक्रमण की स्थिति पर नजर रखेंगे।

देओक-चिओल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘स्थिति बदतर हो रही है... संक्रमण के दैनिक मामले पांच हजार के आसपास हैं, जिससे हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के प्रभावित होने की आशंका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वहीं, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के मामले भी सामने आ गए हैं और इसके स्थानीय समुदाय में फैलने को लेकर भी चिंता बनी है।’’

दक्षिण कोरिया में बुधवार से ‘ओमीक्रोन’ के छह मामले सामने आ चुके हैं।

इस बीच, ‘कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी’ ने बताया कि देश में शुक्रवार को संक्रमण के 4,944 नए मामले सामने आए, जबकि एक दिन पहले यहां 5,266 नए मामले सामने आए थे। वहीं, देश में पिछले कुछ सप्ताह से संक्रमण से रोजाना 30 से 50 लोगों की मौत हो रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़कर अब 3,739 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\