विदेश की खबरें | द. कोरिया, जापान और चीन त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन फिर से शुरू करने पर राजी, इसका समय तय नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे से गहराई से जुड़े तीनों देशों का वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 25 प्रतिशत योगदान है। लेकिन जापान के रुख तथा चीन और अमेरिका के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा से जुड़े विवादों सहित कई मुद्दों के कारण त्रिपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों में अक्सर रुकावट आती रही है।
आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे से गहराई से जुड़े तीनों देशों का वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 25 प्रतिशत योगदान है। लेकिन जापान के रुख तथा चीन और अमेरिका के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा से जुड़े विवादों सहित कई मुद्दों के कारण त्रिपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों में अक्सर रुकावट आती रही है।
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन ने बुसान में जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ अपनी बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम तीन मंत्री जल्द से जल्द तीनों देशों के बीच सहयोग को बहाल करने और इसे सामान्य करने पर सहमत हुए हैं।’’
कामिकावा ने कहा, ‘‘मंत्रियों ने शिखर सम्मेलन को ‘जल्द और उपयुक्त समय पर’ आयोजित करने के लिए अपने काम में तेजी लाने पर सहमति व्यक्त की।’’
तीनों देशों ने वर्ष 2008 में अपना पहला त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया था। तीनों देशों के नेताओं को सालाना मिलना था, लेकिन शिखर सम्मेलन 2019 से निलंबित या रुका हुआ है। रविवार की बैठक भी 2019 के बाद से पहली बैठक थी।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि वे त्रिपक्षीय सहयोग को बहाल करने पर जोर देंगे।
चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, वांग ने चीन को इस क्षेत्र में ‘स्थिरता बनाये रखने वाली शक्ति’ बताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)