विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका की संसद ने राष्ट्रपति रामाफोसा के खिलाफ महाभियोग के विरोध में मतदान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रामाफोसा पर महाभियोग चलाने के कदम के खिलाफ 214 सांसदों ने वोट दिया, जबकि 148 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया।
रामाफोसा पर महाभियोग चलाने के कदम के खिलाफ 214 सांसदों ने वोट दिया, जबकि 148 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया।
संसद में बहुमत वाली सत्ताधारी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) पार्टी मजबूती से राष्ट्रपति रामाफोसा के साथ खड़ी दिखी, जिसके चलते महाभियोग के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दो-तिहाई मत प्राप्त नहीं हो सके।
मंगलवार की बैठक के दौरान एएनसी सांसदों ने तर्क दिया कि रिपोर्ट का मसौदा तैयार करने वाली समिति ने रामाफोसा के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश नहीं किए।
उन्होंने कहा कि अन्य कानून लागू करने वाली एजेंसियां अभी भी मामले की जांच कर रही हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)