जरुरी जानकारी | सोनोवाल व्लादिवोस्तक में पूर्वी आर्थिक मंच में शामिल होंगे, पुतिन करेंगे संबोधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल रूस के सुदूर पूर्व में स्थित व्लादिवोस्तक में होने वाली 'पूर्वी आर्थिक मंच' (ईईएफ) की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को रवाना हो गया।

नयी दिल्ली, 11 सितंबर बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल रूस के सुदूर पूर्व में स्थित व्लादिवोस्तक में होने वाली 'पूर्वी आर्थिक मंच' (ईईएफ) की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को रवाना हो गया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईईएफ की आठवीं बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल यहां से मॉस्को के लिए रवाना हो गया। प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

इस बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल होंगे। सोनोवाल अपने तीन-दिवसीय दौरे पर कारोबारी दिग्गजों और विदेशी साझेदारों से भी बातचीत करेंगे।

ईईएफ की 13 सितंबर तक चलने वाली बैठक में चीन, लाओस, मंगोलिया और ‘आसियान’ देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय 'क्रेमलिन' ने एक बयान में कहा कि पुतिन इस बैठक के लिए व्लादिवोस्तक में 11-12 सितंबर तक मौजूद रहेंगे। पुतिन 12 सितंबर को एक पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। पुतिन इस दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

हालांकि, अभी यह नहीं पता चल पाया है कि सोनोवाल की पुतिन से मुलाकात होगी या नहीं।

सूत्रों ने कहा कि रूस ने व्लादिवोस्तक बंदरगाह पर भारत की मौजूदगी में रुचि दिखाई है। रूस समुद्री संबंधों को बढ़ावा देने के लिए चेन्नई-व्लादिवोस्तक समुद्री गलियारे को अधिक रफ्तार देने की इच्छा रखता है।

व्लादिवोस्तक प्रशांत महासागर पर रूस का सबसे बड़ा बंदरगाह है और यह चीन-रूस सीमा से लगभग 50 किमी दूर ही स्थित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी