देश की खबरें | सोनिया, राहुल, प्रियंका और अन्य कांग्रेस नेताओं ने आस्ट्रेलिया में जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर बधाई दी।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर बधाई दी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बड़ी मुश्किल समय में देश के लिए आस्ट्रेलिया से अच्छी खबर आई है कि भारत ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष ने इस जीत पर बधाई दी है।’’

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रिय भारतीय क्रिकेट टीम, आपने बहुत बढ़िया खेला। आपने दृढ़ता के साथ खेला। आपने जीत के जज़्बे के साथ खेला। इस शानदार जीत के लिए बधाई।जय हिन्द।’’

उल्लेखनीय है कि भारत ने श्रृंखला 2-1 से जीतकर बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने नाम बरकरार रखी।

चौथे और अखिरी टेस्ट मैच में भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य था जो उसने सात विकेट खोकर हासिल किया। भारत की तरफ से शुभमन गिल ने 91, ऋषभ पंत ने नाबाद 89 और चेतेश्वर पुजारा ने 56 रन बनाये।

आस्ट्रेलिया की गाबा मैदान पर पिछले 32 वर्षों में यह पहली हार है जबकि भारत ने यहां अपनी पहली जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\