देश की खबरें | सोनिया गांधी की हालत स्थिर, ठीक हो रही हैं: अस्पताल सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रही हैं। यहां स्थित सर गंगा राम अस्पताल के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जून कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रही हैं। यहां स्थित सर गंगा राम अस्पताल के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गांधी (75) दो जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। उन्हें कोविड-19 बाद की जटिलताओं के कारण 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस के अनुसार, अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद पता चला कि उनकी श्वास नली में संक्रमण है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी की ‘‘हालत स्थिर है’’ और वह ‘‘ठीक हो रही हैं।’’

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष की निचली श्वास नली में ‘फंगल संक्रमण’ का पता चला है। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण और कोविड-19 संक्रमण के बाद की जटिलताओं के मद्देनजर उनका उपचार चल रहा है और वह चिकित्सकों की सघन निगरानी में हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित कथित धनशोधन के एक मामले में सोनिया गांधी को नये सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।

सोनिया गांधी को इससे पहले आठ जून को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से उन्होंने जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नयी तारीख देने को कहा था।

जांच एजेंसी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहले ही पूछताछ कर रही है और वह ईडी के समक्ष अब सोमवार को पेश होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू