देश की खबरें | सोनिया गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहना चाहिए: आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर जारी असमंजस की स्थिति के बीच पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई ने जहां सोमवार को सोनिया गांधी से पद पर बने रहने का अनुरोध किया, वहीं पुडुचेरी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती/पुडुचेरी, 24 अगस्त कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर जारी असमंजस की स्थिति के बीच पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई ने जहां सोमवार को सोनिया गांधी से पद पर बने रहने का अनुरोध किया, वहीं पुडुचेरी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह किया।

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने सोनिया गांधी से अनुरोध किया कि वह अध्यक्ष पद पर बनी रहें क्योंकि “कांग्रेस में सशक्त नेतृत्व करने वाला कोई अन्य नेता नहीं है।”

यह भी पढ़े | Unexplained Cash in Bank Account: बैंक में अनएक्सप्लेंड कैश, सोना या कीमती चीजें पाए जाने देना पड़ सकता है 83 फीसदी तक इनकम टैक्स.

हालांकि, एपीसीसी का कहना है कि यदि सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने का मन बना ही लिया है तो राहुल गांधी को आगे आकर कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालना चाहिए।

सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में एपीसीसी अध्यक्ष साके शैलजानाथ ने कहा, “एपीसीसी सर्वसम्मति से फैसला कर चुकी है और उसका दृढ विश्वास है कि आपको इस अहम वक्त में कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए।”

यह भी पढ़े | CWC Meeting: कपिल सिब्बल ने डिलीट किया अपना ट्वीट, कहा- राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने कभी भी बीजेपी से मिलीभगत वाली बात नहीं कही.

उन्होंने कहा, “लेकिन यदि आपने पद छोड़ने का मन बना लिया है और परिवर्तन अपरिहार्य है, तो मुझे लगता है कि राहुल गांधी जी को आगे आकर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। आज देश में पंथनिरपेक्ष लोकतंत्र और संविधान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है इसलिए पार्टी को राहुल की जरूरत है ताकि वह अग्रिम मोर्चे पर संघर्ष कर सकें।”

शैलजानाथ ने कहा, “मैं इस बात को दृढ़ता से दोहराना चाहता हूं कि वर्तमान में कांग्रेस में कोई दूसरा नेता नहीं है जो मजबूती से पार्टी का नेतृत्व कर सके।”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम हैं।

इसी बीच पुडुचेरी के लोक निर्माण विभाग मंत्री और प्रदेश कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष ए नमश्शिवायम ने सोमवार को राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने की अपील की।

एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, “पार्टी की नियति तय करने के लिए राहुल गांधी की क्षमता बेजोड़ है। वह भारतीय जनता पार्टी नीत राजग सरकार से प्रभावी रूप से सवाल कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि लोगों के हित में राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पुनः अध्यक्ष बनना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\