खेल की खबरें | रक्षात्मक पंक्ति में कुछ कमजोरियों पर सुधार की जरूरत : डेनेरबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने कहा कि अगर उनकी खिलाड़ी डिफेंस में ‘गेंद को क्लीयर’ करने पर काम करती हैं तो वे भविष्य में बेहतर नतीजे हासिल कर सकती हैं।

मनाउस (ब्राजील), 28 नवंबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने कहा कि अगर उनकी खिलाड़ी डिफेंस में ‘गेंद को क्लीयर’ करने पर काम करती हैं तो वे भविष्य में बेहतर नतीजे हासिल कर सकती हैं।

भारतीय टीम को चार देशों के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के अपने शुरूआती मुकाबले में मजबूत ब्राजील से 1-6 से हार का सामना करना पड़ा और अब टीम दूसरे मैच में चिली के सामने होगी।

डेनेरबी को लगता है कि टीम ने मिला जुलाकर डिफेंस ने अच्छा काम किया लेकिन उन्हें ‘गेंद को क्लीयर’ करने में बेहतर होने की जरूरत है।

डेनेरबी ने कहा, ‘‘हमने काफी ज्यादा गोल गंवा दिये, ऐसा नहीं था कि हम बचाव करने में खराब थे, बल्कि इसलिये क्योंकि हमारे ‘कुछ क्लीयरेंस’ कमजोर थे। अगर हम इस पर काम करते हैं तो मुझे लगता है कि भविष्य में हमारे पास बेहतर करने का मौका होगा। ’’

उन्होंने कहा कि शुरूआती मैच में बड़ी हार के बाद उनकी टीम का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है और वे चिली के खिलाफ मैच में उसी जोश के साथ मैदान में उतरेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से ब्राजील के खिलाफ मैच के बाद हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और चिली के खिलाफ भी उसी जोश से खेलेंगे। लड़कियों पर नतीजे से असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ काफी अच्छा खेलीं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड