देश की खबरें | ब्रज के कुछ मंदिर सोमवार से खुलेंगे, बांकेबिहारी सहित कई मंदिरों में दर्शन के लिए करना पड़ेगा इंतजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना संकट के चलते देश में लागू किए गए लॉकडाउन के कारण करीब ढाई माह से ठाकुर जी के दर्शनों से वंचित रहे भक्तजन अब सोमवार से श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित ब्रज के कई मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।

जियो

मथुरा, सात मई कोरोना संकट के चलते देश में लागू किए गए लॉकडाउन के कारण करीब ढाई माह से ठाकुर जी के दर्शनों से वंचित रहे भक्तजन अब सोमवार से श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित ब्रज के कई मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।

परंतु वृन्दावन के ठा. बांकेबिहारी, गोवर्धन में दानघाटी और बरसाना में श्रीजी के दर्शन के लिए उन्हें अभी और इंतजार करना होगा। राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के तहत आठ जून से मंदिरों को आम भक्तों के लिए खोलने का आदेश जारी किया गया है। इसके तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन आसानी से किए जा सकेंगे। मंदिर के पट आम दिनों की भांति तय समयानुसार खोले जाएंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1282 नए मरीज पाए गए: 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वृंदावन स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर, रंगजी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर के साथ ही मथुरा स्थित श्रीद्वारिकाधीश मंदिर, बलदेव स्थित दाऊजी मंदिर, गोवर्धन स्थित मंदिर दानघाटी मुखारबिंद, मानसीगंगा, नंदगांव स्थित मंदिर श्रीनंदभवन, श्रीजी मंदिर बरसाना में सोमवार से आम लोगों के लिए नहीं खुलेंगे। उनमें कुछ मंदिरों ने 10 जून से तो कुछ ने 30 जून के बाद ही आम दर्शकों के लिए पट खोलने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया, "रविवार को मंदिर प्रबंधकों तथा सेवायतों के साथ बैठक कर मंदिर खोलने के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों से अवगत करा दिया गया है तथा यह भी ताकीद कर दी गई है कि एक बार में एक साथ पांच से अधिक दर्शनार्थी मंदिर में न रहने पाएं।"

यह भी पढ़े | दिल्ली: पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी के भतीजी की हुई मौत, अस्पताल में बेड तक लेने के लिए CM अरविंद केजरीवाल को करना पड़ा था ट्वीट.

उन्होंने बताया कि सभी मंदिर प्रबंधकों एवं सेवायतों को यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। जबकि, जिला प्रशासन सार्वजनिक रूप से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करेगा।

इस मामले में रंगजी मंदिर की मुख्य अधिशासी अधिकारी अनघा श्रीनिवासन का कहना है कि ढाई महीने से अधिक समय बाद मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ की व्यवस्था करने में फिलहाल हम सक्षम नहीं हैं। इसलिए रंगजी मंदिर 30 जून के बाद ही खोला जा सकेगा।

श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के जनसंपर्क अधिकारी सौरभ त्रिविक्रम दास ने बताया, "कोरोना महामारी के वायरस से बचाव के दृष्टिगत इस अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के भारी दबाव से निपटने की मुश्किलों को समझते हुए निर्णय लिया गया है कि मंदिर को फिलहाल 15 जून तक बंद ही रखा जाएगा तथा उसके पश्चात तत्कालीन परिस्थितियों के मद्देनजर अगला निर्णय लिया जाएगा।"

ठा. बांकेबिहारी मंदिर के सामान्य प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया, "चूंकि इस मंदिर का प्रबंधन अदालत द्वारा निर्धारित प्रशासनिक अधिकारी के हाथों में है। इसलिए संबंधित न्यायिक अधिकारी को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। वे जो निर्णय करेंगे, उसका पालन कराया जाएगा।"

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\