ताजा खबरें | भारत के खिलाफ कुछ शक्तियां काम कर रही हैं, गृह युद्ध उकसाने की कोशिशें : लेखी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने ‘भारत के खिलाफ कुछ शक्तियों के सक्रिय’ होने और ‘अराजक तत्वों द्वारा गृह युद्ध उकसाने कोशिश’ करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दावा किया कि जब दुनिया कोरोना वायरस महामारी के संकट से पूरी तरह बाहर भी नहीं निकल पाई है, तब किसानों के नाम पर हो रहे प्रदर्शन की आड़ में लाल किले की घटना इस बात को स्पष्ट करते हैं ।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने ‘भारत के खिलाफ कुछ शक्तियों के सक्रिय’ होने और ‘अराजक तत्वों द्वारा गृह युद्ध उकसाने कोशिश’ करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दावा किया कि जब दुनिया कोरोना वायरस महामारी के संकट से पूरी तरह बाहर भी नहीं निकल पाई है, तब किसानों के नाम पर हो रहे प्रदर्शन की आड़ में लाल किले की घटना इस बात को स्पष्ट करते हैं ।

लेखी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में कहा कि पूरी दुनिया में जिन कारणों से कोरोना वायरस फैला, उसकी चर्चा नहीं हो रही, डॉक्टर ली वेन लियांग की बात नहीं हो रही जिन्होंने वुहान से कोरोना वायरस की उत्पत्ति की बात की थी, उसे सार्स से खतरनाक बताया था और बाद में उनकी मौत हो गयी थी।

भाजपा सांसद ने परोक्ष रूप से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘हम देश के एक कोने में बैठे कुछ मुट्ठी भर लोगों की बात कर रहे हैं जो आड़तिये हैं, अमीर लोग हैं। जो पैर मसाज करा रहे हैं, पिज्जा पार्टी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि अराजक तत्व देश में गृह युद्ध की कोशिश कर रहे हैं।

लेखी ने कहा कि पिछले वर्ष नागरिकता संशोधन कानून के बाद दिल्ली में दंगे हुए थे और उसी तरह की हिंसा 26 जनवरी को लाल किले पर हुई।

उन्होंने कहा कि शहर एक ही है और एक जैसी घटनाएं घटना इस बात को स्पष्ट करते हैं कि देश को अंदर से आघात पहुंचाने का प्रयास हो रहा है ।

उन्होंने स्वीडिश कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की भारत के संबंध में की गयी टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ दुनिया को एक देश से पैदा हुई महामारी से नुकसान की बात करनी चाहिए, लेकिन दुनिया भारत में किसानों के नाम पर हो रहे प्रदर्शन की बात कर रही है।’’

भाजपा सांसद ने कहा कि गत वर्ष 24 फरवरी को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से पहले दिल्ली में दंगे कराके दुनिया में भारत की छवि खराब करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि एक नयी तरह का युद्ध छेड़ा जा रहा है और भारत के खिलाफ कुछ शक्तियां काम कर रही हैं।

लेखी ने कहा कि ऑक्सफोर्ड ने 2021 में ‘आत्मनिर्भरता’ शब्द चुना है और उसे ‘‘2022 के लिए ’पप्पू’ शब्द चुनना चाहिए’’।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\