देश की खबरें | पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के खिलाफ कुछ और शिकायतें मिलीं: जिलाधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व विधायक एवं सपा नेता रोशनलाल वर्मा के खिलाफ कुछ और शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनकी जांच की जा रही है और इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शाहजहांपुर (उप्र), 22 अप्रैल जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व विधायक एवं सपा नेता रोशनलाल वर्मा के खिलाफ कुछ और शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनकी जांच की जा रही है और इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व विधायक की पुत्रवधू का मकान तोड़े जाने के मामले में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने आज कहा कि शिकायत पर राजस्व विभाग द्वारा जांच किए जाने के बाद अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के विरुद्ध कुछ और शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं जिनकी सक्षम अधिकारी जांच कर रहे हैं और जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से समाजवादी पार्टी (सपा) में आए पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्रवधू रुचि वर्मा का निगोही स्थित एक मकान बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बुलडोजर से तुड़वा दिया था। प्रशासन का कहना है कि यह अवैध निर्माण था।

उधर, रोशनलाल वर्मा का कहना है कि यह मकान उनकी विधवा बहू के नाम था जिसे 2010 में उनके बेटे विनोद ने खरीदा था।

उन्होंने कहा, ‘‘बेटे की मौत हो जाने के बाद मकान मेरी बहू रुचि वर्मा के नाम पर आ गया जिसके दो बच्चे हैं। उसके नाम कहीं कोई और जमीन नहीं है तथा उसका इसी से गुजारा होता था।’’

पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।

वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में दबंगों का स्कूल और चारागाह आदि पर अवैध कब्जा है तथा इसकी भी जांच होनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\