जरुरी जानकारी | सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात 2020-21 में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 148.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई सर्वे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात 2020-21 में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 148.3 अरब डॉलर रहा। निर्यात में भारतीय कंपनियों से संबद्ध विदेशी इकाइयों की सेवाएं शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के सोमवार को जारी सर्वे से यह जानकारी मिली।

मुंबई, 20 सितंबर सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात 2020-21 में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 148.3 अरब डॉलर रहा। निर्यात में भारतीय कंपनियों से संबद्ध विदेशी इकाइयों की सेवाएं शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के सोमवार को जारी सर्वे से यह जानकारी मिली।

आरबीआई ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाओं के निर्यात को लेकर 2020-21 का सालाना सर्वे जारी किया है।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, ‘‘भारत का सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात (वाणिज्यिक मौजूदगी के जरिये निर्यात को छोड़कर) 2020-21 में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 133.7 अरब डॉलर रहा।

विदेशी संबद्ध इकाइयों की वाणिज्यिक मौजूदगी के जरिये सॉफ्टवेयर निर्यात 2020-21 में 14.6 अरब डॉलर रहा। इस मामले में सबसे बड़ा गंतव्य अमेरिका है।

आरबीआई के अनुसार भारतीय कंपनियों की संबद्ध विदेशी इकाइयों समेत कुल सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात 2020-21 में 2.1 प्रतिशत बढ़कर 148.3 अरब डॉलर रहा।

कुल सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात में कंप्यूटर सेवाओं और आईटी संबद्ध सेवाओं की हिस्सेदारी क्रमश: 65.3 प्रतिशत और 34.7 प्रतिशत रही। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संबद्ध सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात में बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटर्सोसिंग) सेवाओं का दबदबा रहा।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘सॉफ्टवेयर निर्यात के लिये 54.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ प्रमुख गंतव्य अमेरिका रहा। यूरोप की हिस्सेदारी 30.1 प्रतिशत रही। इसमें करीब आधी हिस्सेदारी ब्रिटेन की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now