देश की खबरें | संगठित आंदोलन के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाना चाहिए: विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने समाज में निहित जातिवाद, सांप्रदायिकता और आर्थिक असमानता जैसे खतरों को समाप्त करने के लिए राजनीतिक दृढ़ता के साथ एक संगठित आंदोलन की आवश्यकता पर शनिवार को बल दिया।

तिरुवनंतपुरम, 28 अगस्त केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने समाज में निहित जातिवाद, सांप्रदायिकता और आर्थिक असमानता जैसे खतरों को समाप्त करने के लिए राजनीतिक दृढ़ता के साथ एक संगठित आंदोलन की आवश्यकता पर शनिवार को बल दिया।

उन्होंने समाज सुधारक दिवंगत अय्यंकाली की जयंती के अवसर पर एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ये सामाजिक बुराइयां अभी भी देश की प्रगति और लोगों के शांतिपूर्ण जीवन के लिए चुनौतियां पेश कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि अय्यंकाली (1863-1941) दलितों की उन्नति के लिए काम करने वाले एक समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि जातिवाद, सांप्रदायिकता और आर्थिक असमानताएं अभी भी देश की प्रगति और लोगों के शांतिपूर्ण जीवन के लिए चुनौतियां खड़ी कर रही हैं।

विजयन ने कहा, ‘‘हम इन बुराइयों को दूर करके ही वर्तमान सामाजिक समस्याओं का पूर्ण समाधान पा सकते हैं। इस तरह के खतरों को जड़ से खत्म करने के लिए एक दृढ़ राजनीतिक विश्वास के साथ एक संगठित आंदोलन किया जाना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अय्यंकाली उन महान हस्तियों में अग्रणी थे, जिन्होंने तत्कालीन समाज में व्याप्त सामंतवाद, जाति व्यवस्था और कुरीतियों के अंधेरे पर पुनर्जागरण का प्रकाश डालकर दक्षिणी राज्य में आधुनिकता के युग की शुरुआत की थी। उन्होंने न केवल दलितों के लिए, बल्कि महिलाओं, किसानों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए भी लड़ाई लड़ी।

एक अन्य फेसबुक पोस्ट में, उन्होंने एक हिंदू संत और समाज सुधारक चट्टंबी स्वामी (1853-1924) के योगदान को भी याद किया, जिन्हें राज्य में पुनर्जागरण आंदोलन के अग्रदूतों में से एक माना जाता है। उन्होंने उनकी जयंती के अवसर पोस्ट में कहा, ‘‘केरल के पुनर्जागरण काल का इतिहास चट्टंबी स्वामीकल के योगदान का उल्लेख किए बिना नहीं लिखा जा सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी