जरुरी जानकारी | सोभा की दूसरी तिमाही बिक्री बुकिंग में मामूली सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रीयल्टी क्षेत्र की कंपनी सोभा की बिक्री बुकिंग में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान मामूली वृद्धि दर्ज की गई। सितंबर 2020 में समाप्त तिमाही के दौरान बुकिंग का आंकड़ा 689.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कोविड- 19 महामारी के बीच दूसरी तिमाही में बुकिंग बढ़ी है।

नयी दिल्ली, छह अक्ट्रबर रीयल्टी क्षेत्र की कंपनी सोभा की बिक्री बुकिंग में चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान मामूली वृद्धि दर्ज की गई। सितंबर 2020 में समाप्त तिमाही के दौरान बुकिंग का आंकड़ा 689.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कोविड- 19 महामारी के बीच दूसरी तिमाही में बुकिंग बढ़ी है।

बेंगलूरू स्थित इस रीयल्टी कंपनी ने कारोबार के ताजा आंकड़े जारी करते हुये कहा कि जुलाई से सितंबर 2020 अवधि में उसकी बिक्री बुकिंग मामूली बढ़कर 689.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जो कि एक साल पहले इसी तिमाही में 682.30 करोड़ रुपये रही थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में समय के साथ-साथ बढ़ता गया भारतीय जनता पार्टी का सियासी ग्राफ.

कंपनी ने कहा है कि प्रति वर्गफुट दाम बढ़ने से उसकी बुकिंग राशि बढ़ी है। आलोच्य तिमाही के दौरान कुल बुकिंग क्षेत्र 8,91,700 वर्गफुट रहा है जो कि एक साल पहले इसी अवधि में की गई बुकिंग 10,36,340 वर्गफुट के मुकाबले कम है, लेकिन दाम बढ़ने से इस साल राशि बढ़ गई है।

इस दौरान प्रति वर्गफुट दाम 6,584 रुपये से बढ़कर 7,737 रुपये प्रति वर्गफुट पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

कंपनी ने कहा है कि कुल मिलाकर क्षेत्र में धारणा में सुधार आ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now