जरुरी जानकारी | सोभा लिमिटेड का चौथी तिमाही मुनाफा 65 प्रतिशत घटकर 17.9 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी क्षेत्र की कंपनी सोभा लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 65 प्रतिशत घटकर 17.9 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, 22 जून रियल्टी क्षेत्र की कंपनी सोभा लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 65 प्रतिशत घटकर 17.9 करोड़ रुपये रह गया।

एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 50.7 करोड़ रुपये रहा था। बेंगलूरू स्थित कंपनी ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।

कंपनी की चौथी तिमाही में कुल आय एक साल पहले की इसी तिमाही के 927.6 करोड़ रुपये से गिरकर 588.9 करोड़ रुपये रह गई।

वित्त वर्ष 2020- 21 में कंपनी का शुद्ध लाभ 62.3 करोड़ रुपये रह गया जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष में 281.5 करोड़ रुपये रहा था।

पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय भी घटकर 2,190.4 करोड़ रुपये रह गई जो कि 2019- 20 में 3,825.7 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now