देश की खबरें | मप्र में अब तक 4.77 करोड़ से अधिक लोगों काे लगे कोविड-19 रोधी टीके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस रोधी टीके के लिए 5.49 करोड़ पात्र लोगों में से अब तक 4.77 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

भोपाल, 28 सितंबर मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस रोधी टीके के लिए 5.49 करोड़ पात्र लोगों में से अब तक 4.77 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को प्रदेश में टीकाकरण के महाअभियान में 12 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया।

अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में अब तक 4,77,51,168 लोगों को टीका लगाया जा चुका है और इनमें से 1,46,71,751 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी है।

अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में अब तक पात्र आबादी को कुल 6.24 करोड़ खुराक दी गई हैं।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को महाटीकाकरण अभियान के दौरान एक दिन में 12 लाख से अधिक खुराक देने के लिए टीकाकरण कार्यक्रम में लगे स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों की प्रशंसा की।

सोमवार को मध्यप्रदेश में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आये जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 7,92,504 हो गई। प्रदेश में कोरोना से अब तक 10,518 लोगों की मौत हुई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 118 कोरोना के सक्रिय मामले हैं और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 7,81,868 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\