देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में हिंसा के सिलसिले में अब तक 333 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 13 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और 333 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ, 13 जून उत्तर प्रदेश पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 13 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और 333 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राज्य के आठ जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शर्मा की कथित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने सोमवार की शाम यहां जारी एक बयान में बताया, "राज्य के आठ जिलों से 333 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इस संबंध में नौ जिलों में 13 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।’’

जिलेवार ब्यौरा देते हुए कुमार ने बताया, "प्रयागराज में 92, सहारनपुर में 81, हाथरस में 51, आंबेडकर नगर में 41, मुरादाबाद में 40, फिरोजाबाद में 17, अलीगढ़ में छह और जालौन में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

कुमार ने बताया कि प्रयागराज और सहारनपुर में तीन-तीन प्राथमिकियां तथा फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, आंबेडकरनगर, खीरी और जालौन में एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर जिले में तीन जून को हुई हिंसा और उसके बाद विभिन्न जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा की घटनाओं पर संज्ञान लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया था कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाए।

प्रयागराज और सहारनपुर समेत राज्य के कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने नारेबाजी की थी और पथराव किया था।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर और लखनऊ जिलों से नमाज के बाद नारेबाजी की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर, मुरादाबाद और रामपुर में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने सड़कों पर नारेबाजी की थी।

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के चौक इलाके में स्थित टीले वाली वाली मस्जिद के अंदर भी कुछ देर के लिए नारेबाजी हुई थी।

गौरतलब है कि गत तीन जून को कानपुर के कुछ हिस्सों में भी हिंसा भड़क गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, भारी बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी; जानें अगले 24 घंटों का हाल

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं