देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से अब तक 187 लोगों की मौत, मामलों की संख्या बढकर 27,455 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान आठ और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर 187 पहुंच गई। इस महामारी के मामलों की संख्या 27,455 हो गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 20 जुलाई बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान आठ और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर 187 पहुंच गई। इस महामारी के मामलों की संख्या 27,455 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी चंपारण में दो तथा बेगूसराय, भोजपुर, पूर्णिया, शेखपुरा, सिवान एवं वैशाली जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मृतकों की संख्या बढ़कर 187 हो गयी।

यह भी पढ़े | झारखंड: नाबालिग लड़की से रेप के बाद अश्लील वीडियो बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जिन 187 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से पटना में 28, भागलपुर में 16, गया में 13, दरभंगा में 10, पूर्वी चंपारण में 09, बेगूसराय एवं मुजफ्फरपुर में 08, नालंदा, समस्तीपुर, सारण एवं सिवान में 07—07, रोहतास में 06, भोजपुर, खगडिया, मुंगेर, पश्चिम चंपारण एवं वैशाली में 05—05, जहानाबाद एवं नवादा में 04—04, कैमूर, किशनगंज, पूर्णिया एवं सीतामढी में 03—03, अररिया, औरंगाबाद, कटिहार एवं मधुबनी में 02—02 तथा अरवल, बांका, गोपालगंज, जमुई, मधेपुरा, सहरसा, शेखपुरा एवं शिवहर जिले में 01—01 मरीज की मौत हुई है।

बिहार में रविवार की शाम चार बजे से सोमवार की शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1076 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अब तक इस रोग से संक्रमित मामले बढकर 27,455 हो गये हैं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट ने तोड़ी चुप्पी, 35 करोड़ की रिश्वत के आरोपों' पर बोले 'उदास हूं, मगर हैरान नहीं, उचित क़ानूनी कार्रवाई करूंगा'.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक जो 27,455 मामले प्रकाश में आए है उनमें पटना जिले के 3894, भागलपुर के 1699, मुजफ्फरपुर के 1156, सिवान के 1107, नालंदा के 1097, बेगूसराय के 1090, रोहतास के 916, गया के 889, पश्चिम चंपारण के 882, नवादा के 857, मुंगेर के 840, समस्तीपुर के 812, भोजपुर के 753, सारण के 720, मधुबनी के 714, खगडिया के 690, पूर्वी चंपारण के 642, गोपालगंज के 638, कटिहार के 578, पूर्णिया के 556, वैशाली के 551, दरभंगा के 521, सुपौल के 516, औरंगाबाद के 494, लखीसराय के 486, जहानाबाद के 479, बक्सर के 451, बांका के 385, जमुई के 368, सहरसा के 369, मधेपुरा के 358, किशनगंज के 346, कैमूर के 315, शेखपुरा के 313, अररिया के 281, अरवल के 275, सीतामढ़ी के 250 तथा शिवहर जिले के 167 मामले शामिल हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 10,118 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 938 मरीज ठीक हुए।

इस बीच बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के नेतृत्व में रविवार को राज्य में पहुंची केंद्रीय टीम ने सोमवार को गया जिले का दौरा किया।

केंद्रीय टीम ने जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र और सिविल सर्जन ब्रजेश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस के प्रकोप पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार