देश की खबरें | कश्मीर घाटी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत कश्मीर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को फिर से बर्फबारी हुई जबकि मैदानी क्षेत्रों में वर्षा हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 24 मार्च प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत कश्मीर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को फिर से बर्फबारी हुई जबकि मैदानी क्षेत्रों में वर्षा हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बारामूला के गुलमर्ग में मंगलवार की रात करीब एक फुट तक हिमपात हुआ। बुधवार की सुबह भी गुलमर्ग में रूक-रूक कर हिमपात जारी रहा।

उन्होंने बताया कि सोनमर्ग सहित, मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले और दक्षिणी कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम समेत घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर फिर से बर्फबारी हुई।

उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में गुरेज और राजधन दर्रे में क्रमश: नौ और 19 इंच हिमपात हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, उत्तर में ही कुपवाड़ा जिले के साधना शिखर और जेड-गली में करीब एक फुट तक बर्फबारी हुई जबकि करनाह और केरन के अन्य क्षेत्रों में लगभग छह इंच हिमपात हुआ।

उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी हिस्सों में वर्षा हुई । मैदानी क्षेत्रों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई जिससे कई क्षेत्रों में जलजमाव हो गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मध्य से भारी वर्षा और हिमपात जारी रहने की संभावना है और शाम तक मौसम में सुधार होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी