विदेश की खबरें | अमेरिका के दक्षिणी मैदान में हिमपात, टेक्सास में बिजली की कटौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टेक्सास के इलेक्ट्रिक रिलायबिलिटी काउंसिल (इरकॉट) ने सोमवार तड़के बारी-बारी से बिजली काटना शुरू किया यानी हजारों घरों में थोड़ी थोड़ी अवधि के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी। डलास और ह्यूस्टन के आसपास तापमान शून्य के बहुत नीचे चला गया ।

टेक्सास के इलेक्ट्रिक रिलायबिलिटी काउंसिल (इरकॉट) ने सोमवार तड़के बारी-बारी से बिजली काटना शुरू किया यानी हजारों घरों में थोड़ी थोड़ी अवधि के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी। डलास और ह्यूस्टन के आसपास तापमान शून्य के बहुत नीचे चला गया ।

काउंसिल ने ट्वीट किया, ‘‘ हम टेक्सास से अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखने की अपील करते हैं। ’’

उसने लोगों से बिजली का उपयोग घटाने की अपील की। काउंसिल राज्य में बिजली आपूर्ति का प्रबंधन करती है।

उसने कहा,‘‘ यातायात लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति रोकी जा सकती है।’’

इरकॉट ने बिजली व्यवस्था के भरोसेमंद बनाये रहने के लिए बारी से बारी से बिजली की कटौती को आखिरी उपाय बताया। उसने कहा कि विद्युत वितरण कंपनियों से पूरे तंत्र में मांग को कम करने के तौर-तरीके पता लगाने को कहा गया है।

टेक्सास में स्थानीय समय के अनुसार सुबह सात बजे तक 23 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के कारण अंधेरे में थे।

‘नेशनल वेदर सर्विस’ के मुख्य मौसम वैज्ञानिक बॉब ओरावेक ने सोमवार को कहा, ‘‘ हाल में बर्फबारी के चलते कई दुर्घटनाओं की खबरें हैं। मुझे लगता है कि आज बड़ा खतरा है क्योंक मौसम का दबाव उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ रहा है।

उनके अनुसार पूर्वी लुइसियाना, मिसीसिपी , मध्य तेन्नेसी, केंटुकी और पश्चिम वर्जीनिया में 0.25 से लेकर 0.6 सेंटीमीटर तक बर्फ जमा होने की आशंका है।

इस सर्द तूफान की वजह से ह्यूस्टन में अधिकारियों ने लोगों को बिजली की आपूर्ति ठप होने, रास्ता बाधित होने समेत ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है जैसा कि श्रेणी-5 के चक्रवात के समय होता है। वहीं, ह्यूस्टन क्षेत्र में रविवार को बारिश के बाद तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया।

मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मार्क चेनार्ड ने बताया कि सोमवार को दक्षिणी मैदानी इलाकों में 12 इंच तक बर्फबारी की आशंका है। अमेरिका का बड़ा हिस्सा अभी सर्द मौसम से प्रभावित है लेकिन दक्षिण तक ऐसी स्थिति का बनना लगभग दुर्लभ ही है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने राज्य के सभी 254 काउंटी के लिए ‘आपदा’ की चेतावनी जारी की। उन्होंने शनिवार को कहा था, ‘‘टेक्सास बेहद खतरनाक सर्द तूफान का सामना कर रहा है।’’

वहीं, रविवार रात में राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में टेक्सास में आपात स्थिति की घोषणा की और राज्य को संघीय सरकार की मदद मुहैया कराने का आदेश दिया।

डलास-फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 760 से ज्यादा उड़ानों का परिचालन रद्द कर दिया गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड