देश की खबरें | पृथक-वास केंद्र में मजदूर को सांप ने काटा, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पृथक-वास केंद्र में सांप काटने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है।

कोरबा, 14 जुलाई छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पृथक-वास केंद्र में सांप काटने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है।

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेंगी गांव के पृथक-वास केंद्र में जहरीले सांप के काटने से प्रवासी मजदूर धन सिंह (25 वर्ष) की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1656 नए मरीज पाए गए, 28 की मौत: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धन सिंह लेंगी गांव स्थित स्कूल में बने पृथक-वास केंद्र में सो रहा था तब सांप ने उसे काट लिया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद अन्य लोग धन सिंह को अस्पताल ले गए, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पेंड्रा भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान धन सिंह की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट के बर्खास्तगी के बाद राजस्थान कांग्रेस में फूट, एक साथ 59 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धन सिंह पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के झांसी से वापस अपने गांव लौटा था। जिसके बाद उसे पृथक-वास केंद्र में रखा गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\