देश की खबरें | कर्नाटक में तस्करी करके लाई गईं एक करोड़ रुपए की नशे की गोलियां जब्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, नौ सितंबर मालिश करने वाले एक इलेक्ट्रिक उपकरण (मसाजर) में छुपाकर बेल्जियम से तस्करी करके भारत लाई गईं एक करोड़ रुपए की नशे की गोलियां यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से जब्त की गईं।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 1,980 ग्राम एमडीएमए या नशे की गोलियां बरामद की गईं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में भीम आर्मी पार्टी देगी दस्तक, अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने नीतीश सरकार पर बोला हल्ला.

बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘बेल्जियम से भारत में तस्करी के इरादे से इलेक्ट्रिक मसाजर के भीतर छुपाकर लाई गईं (करीब एक करोड़ रुपए की) 1,980 ग्राम एमडीएमए/ नशे की गोलियों का पता लगाने के लिए बेंगलुरु इंटरनेशन कूरियर सेंटर के अधिकारियों को शाबाशी।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोलियों को पैरों की मालिश करने वाले यंत्र में छुपाया गया था। बेल्जियम से यह यंत्र चिकित्सकीय उपकरण के तौर पर लाया गया था।

यह भी पढ़े | Congress Attacks on Modi Govt: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया अनौपचारिक क्षेत्र को बर्बाद करने का आरोप, कहा- 40 करोड़ कामगार गरीबी के मुहाने पर है.

उन्होंने बताया कि पैकिंग को लेकर संदेह होने पर अधिकारियों ने इस यंत्र की अच्छी तरह जांच की और उसके भीतर रंग-बिरंगी गोलियां पाईं।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये गोलियां किस तक पहुंचाई जानी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)