देश की खबरें | बहराइच में करीब तीन करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत-नेपाल सीमा पर बहराइच जिले के थाना रुपईडीहा क्षेत्र में पुलिस व सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने साझा अभियान के दौरान 7.25 किलोग्राम चरस के साथ मादक पदार्थों के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि बरामद चरस की कीमत अन्‍तरराष्‍ट्रीय बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गयी है।

बहराइच (उप्र), 12 जून भारत-नेपाल सीमा पर बहराइच जिले के थाना रुपईडीहा क्षेत्र में पुलिस व सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने साझा अभियान के दौरान 7.25 किलोग्राम चरस के साथ मादक पदार्थों के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि बरामद चरस की कीमत अन्‍तरराष्‍ट्रीय बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गयी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशान्त वर्मा ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि रविवार शाम पुलिस व सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का संयुक्त दल नेपाल सीमा के पास गश्त कर रहा था, तभी नेपाल और भारतीय गांव पचपकड़ी को जोड़ने वाले एक कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा।

वर्मा ने कहा कि जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 7.25 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम रक्षा राम बताया है जो बहराइच के भटपुरवा का निवासी है।

आरोपी तस्कर के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर को पुलिस ने अदालत में पेश किया है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी