Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना महिला एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंची, जानें अन्य खिलाड़ियों का हाल

मंधना के 715 अंक हैं और वह श्रीलंका की चामरी अटापट्टू से पीछे हैं जिन्होंने इंग्लैंड की नताली स्काइवर-ब्रंट को अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवा दी थी. इंग्लैंड की ऑलराउंडर स्काइवर-ब्रंट ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 124 रन की शानदार पारी खेलकर अपना नंबर एक स्थान फिर हासिल किया.

स्मृति मंधाना (Photo Credits: BCCI/Twitter)

दुबई: भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम महिला एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में दो पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गई. बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज मंधाना ने घरेलू मैदान पर अपना पहला शतक जड़ते हुए 117 रन की मैच विजयी पारी खेली और तीन मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की 143 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई.

मंधना के 715 अंक हैं और वह श्रीलंका की चामरी अटापट्टू से पीछे हैं जिन्होंने इंग्लैंड की नताली स्काइवर-ब्रंट को अपनी नंबर एक रैंकिंग गंवा दी थी. इंग्लैंड की ऑलराउंडर स्काइवर-ब्रंट ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 124 रन की शानदार पारी खेलकर अपना नंबर एक स्थान फिर हासिल किया. Indian-W vs South Africa-W: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के कल से खेला जाएगा वनडे सीरीज का पहला मुकाबला, जानें कब, कहां और कितने बजे से खेले जाएंगे मैच; यहां देखें पूरा शेड्यूल

भारत की सीनियर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा तीन पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गई है जबकि पूजा वस्त्राकर तीन पायदान ऊपर 38वें स्थान पर हैं. ऑलराउंडरों की सूची में वस्त्राकर ने सबसे लंबी छलांग लगाई है. यह 24 वर्षीय खिलाड़ी चार पायदान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर है.

दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी खिलाड़ी मारिजाने कैप एकदिवसीय ऑलराउंडर की रैंकिंग में नंबर एक पर बनी हुई हैं. एकदिवसीय गेंदबाजी सूची में दीप्ति ने श्रृंखला के पहले मैच में 10 रन पर दो विकेट चटकाकर एक स्थान का सुधार करते हुए चौथा स्थान हासिल किया. इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने शीर्ष पर अपनी मजबूत बढ़त बनाए रखी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match Dubai Pitch Report: दुबई में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का होगा जलवा? सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match Winner Prediction: क्या सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Dubai Weather Update: दुबई में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India Women vs Bangladesh Women Semi Final Match Preview: दुबई में आज होगा भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच महामुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सभी डिटेल्स